कोहली अगर रिव्यू ले लेते, एबी डिविलियर्स 5 ओवर पहले ही निपट जाते
भुवनेश्वर ने क्लीन बॉल्ड मारा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन एक मोमेंट आया. लंच के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/3 था. टीम के लिए चौथे विकेट की तलाश में इशांत शर्मा बॉल डाल रहे थे. सामने थे एबी डिविलियर्स. 32वें ओवर की तीसरी गेंद. एबी गच्चा खा गए और गेंद सीधे पैड पर लगी. इशांत समते बाकी फील्डर्स ने जोरदार अपील की. अंपायर पर कोई असर नहीं हुआ. इशांत को लग रहा था कि ये आउट है मगर कोहली को नहीं. इशांत ने इशारों में पूछा कि रिव्यू लेना है, मगर कोहली ने मना कर दिया. फिर जब स्लो मोशन एनालिसिस हुआ तो पता चला कि अगर रिव्यू लेते तो ये एबी आउट होते. वीडियो देखिए:
इसके बाद फिर 38वें ओवर की तीसरी गेंद, इस बार गेंद भुवनेश्वर के हाथ में थी. सामने फिर एबी थे. गेंद बड़ी ही खूबसूरती के साथ हवा में लहराती हुई एबी की स्टंप में घुस गई. इस इनस्विंगर ने एबी की 5 रन की पारी का यहीं अंत कर दिया. इस तरह अफ्रीका का स्कोर 92/4 हो गया. उसके बाद से ये चर्चा शुरू हो गई कि कोहली ने रिव्यू क्यों नहीं लिया. अगर पहले ही रिव्यू ले लेते तो एबी को 5 ओवर पहले ही निपटाया जा सकता था. देखिए ये वीडियो-
Advertisement











