The Lallantop

विराट की सेंचुरी पर उनके दोस्त एबी डी विलियर्स ने ये क्या फोटो पोस्ट कर दी!

विराट ने 71वां शतक जड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
एबी डी विलियर्स और विराट कोहली (Courtesy: AB De Villiers Instagram/AP)

विराट कोहली. 1000 से भी ज्यादा दिन हो गए थे, सेंचुरी नहीं आई थी. लेकिन आखिरकार उनकी 71वीं सेंचुरी आ ही गई. विराट ने एशिया कप के सुपर फोर में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया. ये T20I में विराट की पहली सेंचुरी थी. विराट ने इससे पहले 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार सेंचुरी जड़ी थी. विराट का 70वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में आया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट की खराब फॉर्म के दौर में जाने कितने लोगों ने क्या-क्या कहा. विराट कई बार टीम से बाहर भी हुए, खूद ब्रेक्स भी लिए. लेकिन एक ऐसा दोस्त था, जिसने कभी भी विराट की क़ाबिलियत पर शक नहीं किया. एक महान खिलाड़ी जब ऐसा आपका समर्थन करता है, तब खराब दौर में भी चीज़ें आसान हो जाती है. विराट के ये ख़ास दोस्त हैं साउथ अफ्रीका के पूर्व बैट्समैन एबी डी विलियर्स. एबीडी ने लंबे समय तक विराट के साथ क्रिकेट खेला है.

अपने-अपने देश के लिए विराट और एबीडी ने कई सारी यादगार पारियां खेली हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी कई यादगार पारियां खेली हैं. क्रिकेट फ़ैन्स हमेशा दोनों को एक साथ बैटिंग करते देखना पसंद करते थे. अब विराट के शतक पर एबीडी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार फोटो शेयर की है.

Advertisement

ABD ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है. इस फोटो में ABD एक स्कूटर पर बैठे हैं और विराट साइड ट्रॉली पर बैठे हैं. दोनों ने मजेदार तरह के कपड़े भी पहन रखे हैं. संभवत, ये किसी फोटोशूट की तस्वीर है. इस फोटो के साथ ABD ने लिखा,

‘विराट की सेंचुरी आने पर मैने सोचा आज ये फोटो शेयर की जाए. शानदार पारी, मेरे दोस्त. ऐसी और भी कई पारियां आने वाली हैं.’

इसके जवाब में विराट ने लिखा,

Advertisement

‘शुक्रिया दोस्त. आपको प्यार.’

ABD ने ट्विटर पर भी विराट की तारीफ की. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा -

‘विराट कोहली फिर डांस कर रहे. ये एक शानदार नज़ारा है.’

एक और ट्वीट में ABD ने लिखा,

‘मैंने कल जब आपसे बात की, तभी समझ गया था कि कुछ बड़ा होने वाला है. शानदार पारी, मेरे दोस्त.’

इस सेंचुरी के साथ विराट एक बार फिर एशिया कप 2022 के टॉप स्कोरर बन गए हैं. विराट ने पांच मैच में एक शतक और दो पचासे के साथ 276 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने चार मैच में 212 रन जोड़े हैं.

विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया

Advertisement