IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) बड़े बदलाव के साथ उतरेगी. टीम के सबसे नियमित खिलाड़ी संजू सैसमन (Sanju Samson) इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे. राजस्थान के नए कप्तान रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे. पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) को लगता है कि संजू के न होने का राजस्थान पर बहुत असर होगा. टीम के इमेज को लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक पर यह असर नजर आएगा.
संजू के CSK में जाने का यशस्वी की बैटिंग पर होगा असर?
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के मुताबिक संजू राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पहचान थे. लोग इस टीम को उनके नाम से जोड़ कर देखते थे.
.webp?width=360)

फाफ डु प्लेसिस के मुताबिक, संजू राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पहचान थे. लोग इस टीम को उनके नाम से जोड़ कर देखते थे. जियोहॉटस्टार के शो में संजू ने कहा,
अगर मैं IPL और लीग की सभी दिग्गज टीमों को देखूं, तो उन सभी में एक प्रमुख भारतीय खिलाड़ी समान है, जो एक लंबे समय के लिए फ्रैंचाइजी का चेहरा रहा है. रोहित शर्मा, एमएस धोनी, विराट कोहली. और मेरे लिए, राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन वही खिलाड़ी थे.
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
यशस्वी जायसवाल पर होगा सीधा असरवह नई पीढ़ी के हैं, लेकिन वह उस फ्रेंचाइजी का चेहरा बन गए थे. जब मैं राजस्थान रॉयल्स के बारे में सोचता हूं, तो मुझे संजू सैमसन याद आते हैं. इसलिए, राजस्थान का उस चेहरे को खोना, मुझे लगता है, फैंस, आईपीएल और टूर्नामेंट के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने वहां बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.
डुप्लेसिस के मुताबिक, संजू के जाने का असर उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल पर भी होगा. उनके ऊपर, अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी. डुप्लेसिस ने कहा,
यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छी बात यह थी कि उनके पास संजू सैमसन थे. वह लगातार रन बना रहे थे. इससे जायसवाल को अपना गेम खेलने का मौका मिलता था. अब जायसवाल के साथ ऐसा नहीं होगा. लोग उन्हें और जिम्मेदारी के रोल में देखेंगे. और उनके जैसे खिलाड़ी के लिए आप यह नहीं चाहते हैं कि वह जिम्मेदारी के बारे में सोचे. आप चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाएं.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर इरफान पठान ने दी सलाह, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट सुनेगा?
इस सीजन जायसवाल बदली हुई भूमिका में नजर आ सकते हैं. उन्होंने कहा,
तो इस सीजन में जायसवाल के करियर में एक नया ग्राफ शुरू होगा. क्या मैं उस तरह से खेलूं जैसा हमेशा खेलता हूं या फिर सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभाते हुए ज्यादा रन बनाऊं?’ तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कैसा रहता है. मुझे लगता है कि जायसवाल अभी भी उसी तरह खेलेंगे जैसे वह खेलते हैं. ऐसा न करना मूर्खता होगी, क्योंकि वह इतने आक्रामक खिलाड़ी हैं.
संजू सैमसन का जाना शायद राजस्थान को भारी पड़ा लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका आना गुड न्यूज है. टी20 वर्ल्ड कप में संजू शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के अलावा, सेमीफाइनल और फाइनल में भी कमाल की पारी खेली थी. वह वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे. उन्हें शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. चेन्नई को उम्मीद है कि यही फॉर्म IPL में भी जारी रहेगी.
वीडियो: ट्रंप ने टैरिफ पर कौन सा नया दांव खेल दिया?















.webp?width=120)






