The Lallantop

'बुमराह अगर सात IPL मैच नहीं खेलेंगे, तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी'

IPL में रेस्ट लेंगे बुमराह?

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह (PTI)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). टीम इंडिया के स्टार फास्ट बोलर. चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर हैं. बुमराह ने अपना आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था. जिसके बाद वो पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने T20I वर्ल्ड कप और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट्स को मिस किया है. हालांकि बुमराह के IPL 2023 से पहले फिट हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी बात कही है.

हाल ही में, BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी. लेकिन इस टीम में बुमराह का नाम नहीं था. क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. ऐसे में आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई है कि बुमराह को लेकर उनकी IPL फ्रैंचाइज़ भी कोई रिस्क नहीं लेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# बुमराह को मिले आराम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक अगर बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए सात मुकाबले नहीं खेलते हैं, तो इससे दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी. उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,

‘आप पहले एक भारतीय खिलाड़ी हैं. और फिर आप अपनी फ्रैंचाइज़ के लिए खेलते हैं. इसलिए, अगर बुमराह को कोई दिक्कत महसूस होती है, तो BCCI आगे आकर फ्रैंचाइज़ को बताएगा कि हम उसे रिलीज नहीं करने जा रहे हैं. अगर वो सात गेम नहीं खेलते हैं, तो इससे दुनिया खत्म नहीं होगी.

जब आप फिट होते हैं, तो आप खेलना जारी रखना चाहते हैं. क्योंकि इससे आप बेहतर महसूस करते हैं. इसलिए मुझे निश्चित रूप से लगता है कि अगर BCCI  कोई कदम उठाता है, तो मुंबई इंडियंस इस पर ध्यान देगी. क्योंकि, वो देश के लिए अहम खिलाड़ी हैं. और उनका वर्कलोड मैनेज करना मुश्किल है.’

Advertisement

साथ ही चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर बुमराह फिट हैं, तो उन्हें जाकर ईरानी ट्रॉफी या फिर काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए. उन्होंने कहा,

‘अगर वो फिट हैं, तो उन्हें ईरानी ट्रॉफी और काउंटी क्रिकेट में जाकर खेलना चाहिए, लेकिन IPL अभी एक महीने दूर है और हम यह भी नहीं जानते कि वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी तीन महीने दूर है. ऐसे में बुमराह को लेकर जो भी फैसला लिया जाए वो समझ के साथ लेना होगा.’

बताते चलें कि इस साल 7-11 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होना है, जहां टीम इंडिया का खेलना अब लगभग तय माना जा रहा है. साथ ही इस साल के अंत में वनडे विश्व कप का भी आयोजन होना है. ऐसे में बुमराह का फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हैं. बुमराह को IPL 2023 के कुछ मैचेज में भी आराम दिए जाने की उम्मीद है, जिससे उनके शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े और वो चोट से बचे रह सकें.

Advertisement

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के मैच छोड़े लेकिन MI का एक मैच नहीं छोड़ा!

Advertisement