चेतेश्वर पुजारा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट फैन्स और कई भारतीय खिलाड़ी ने इस खास मौके पर पुजारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर पुजारा को विश किया. कोहली ने लिखा,
"हैप्पी बर्थडे पुज्जी, स्वस्थ रहें, खुश रहें और ऐसे ही पिच पर और समय बिताते रहें."
"स्वस्थ रहें,खुश रहें और जिस तरीके से अभी खेल रहे हैं, आगे भी ऐसे ही खेलते रहें.''
"आप एक बहादुर बैट्समैन हैं जो अपने देश के लिये शरीर पर चोट खा कर भी टिके रहते हैं. आप पर गर्व है, आने वाली इंग्लैंड दौरे के लिए शुभकामनाएं."

चेतेश्वर पुजारा. फोटो: AP
3. 153 vs साउथ अफ्रीका - जोहान्सबर्ग (2013) एक बेहतरीन गेंदबाज़ी अटैक के सामने पुजारा ने दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 153 रन बनाए. पुजारा ने इस पारी के दौरान 270 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत भारत इस मैच को ड्रॉ करवाने में कामयाब रहा. 4. 92 vs ऑस्ट्रेलिया - बेंगलुरु (2017) पुणे में खेला गया सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने बेंगलुरु में शानदार वापसी की. इस मैच में पुजारा ने रहाणे के साथ मिलकर दूसरी पारी में बेहतरीन साझेदारी की. पुजारा भले ही 8 रन से शतक चूक गए. लेकिन उनकी ये पारी हमेशा याद रखी जाएगी. भारत ने इस मैच को 75 रनों से जीता था.

चेतेश्वर पुजारा. फोटो: AP
5. 123, 71 vs ऑस्ट्रेलिया - एडिलेड (2018) सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा था. पहली पारी में ही भारतीय टीम लड़खड़ा गई. लेकिन पुजारा ने 123 रनों की बेजोड़ पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पुजारा का बल्ला दूसरी पारी में भी बोला और 71 रन की मैच जीताऊ पारी खेली. भारत 31 रन से इस मैच को जीत कर सीरीज में बढ़त हासिल करने में कामयाब हुआ. इस पूरी सीरीज में पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराकर इतिहास रचा.
ये पांच पारियां पुजारा के करियर की झलकियां हैं. इन पारियों के अलावा उन्होंने अनेकों ऐसी इनिंग्स खेली हैं, जिनकी बदौलत भारत ने या तो मैच जीता या बचाया है. पुजारा राहुल द्रविड़ के बाद भारत के सिर्फ दूसरे ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं. जिन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं. ये भी एक वजह है कि उन्हें दीवार के नाम से पहचाना जाता है.
इस कॉपी को लिखा है हमारे साथी इंटर्न रितेश राज ने





















