The Lallantop

एशियाड 2026 खत्म, 84 मेडल्स के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत, 'मेडलवीरों' की पूरी लिस्ट

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट्स में कुल 85 मेडल अपने नाम किए. इन 85 मेडल्स में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. एशियन गेम्स 2026 की ओवर ऑल मेडल टैली में भारत ने चौथे नंबर पर फिनिश किया.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट्स में 85 मेडल जीते. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 20वें एशियन गेम्स 4 अक्टूबर को जापान के आइची-नागोया में समाप्त हुए, जिसमें भारत ने 36 खेलों में कुल 85 मेडल जीते जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल थे।
  • भारत ने एशियन गेम्स 2022 के हांगझोऊ संस्करण के मुकाबले 2026 में कम मेडल प्राप्त किए, जहाँ 107 मेडल्स में 28 गोल्ड थे और इस बार 22 मेडल की कमी आई।
  • भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल चौथा स्थान हासिल किया, और अगले संस्करण के लिए अपनी प्रदर्शन सुधारने की योजना बनेगी ताकि पिछला रिकॉर्ड दोहराया जा सके।

जापान के आइची-नागोया में खेले गए 20वें एशियन गेम्स का 4 अक्टूबर को समापन हो गया. इन खेलों में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 36 खेलों में पार्टिसिपेट किया. इस दौरान भारतीय एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट्स में कुल 85 मेडल अपने नाम किए. इन 85 मेडल्स में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. एशियन गेम्स 2026 की ओवर ऑल मेडल टैली में भारत ने चौथे नंबर पर फिनिश किया. 

Advertisement

हालांकि, भारत एशियन गेम्स 2026 में अपने पिछले रिकॉर्ड को दोहराने में नाकाम रहा. इस बार भारतीय एथलीट हांगझोऊ एशियन गेम्स की तरह परफॉर्मेंस नहीं कर पाए. साल 2022 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल जीते थे. इन 107 मेडल्स में 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल थे. पिछले एशियन गेम्स से तुलना करने पर पता चलता है कि भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 22 मेडल कम जीते. 

गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट्स में कुल 21 गोल्ड मेडल हासिल किए. भारत को जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल दिलाए उनके नाम और इवेंट इस प्रकार हैं. 

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

पुरुष कबड्डी टीम 

Advertisement

महिला कबड्डी टीम

कमलजीत सिंह और सुरुचि सिंह- शूटिंग मिक्स्ड टीम इवेंट 10 मीटर एयर पिस्टल

नीरू ढांडा- शूटिंग, विमेंस ट्रैप

किरन पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, वित्या रामराज- एथलेटिक्स, विमेंस 4X400 मीटर रिले. 

ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तनिपार्थी- आर्चरी, विमेंस कंपाउंड टीम

चिकिथा तनिपार्थी, साहिल जाधव- आर्चरी, मिक्स्ड कंपाउंड टीम

क्यनान चेनाई, नीरू ढांडा- शूटिंग, मिक्स्ड ट्रैप

साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, कुशल दलाल- आर्चरी, मेंस कंपाउंड टीम

अंकिता भक्त, कुमकुम मोहोद, कीर्ति शर्मा- आर्चरी, विमेंस टीम रिकर्व

लवलीना बोर्गोहाई- बॉक्सिंग, विमेंस 75 किग्रा

परवीन हुड्डा- बॉक्सिंग, विमेंस 56 किग्रा

अंकुश पंघाल- बॉक्सिंग, मेंस 80 किग्रा

सुजीत कलकल- रेसलिंग, मेंस 65 किग्रा

टीम इंडिया- हॉकी, विमेंस इवेंट

कुमकुम मोहोद- आर्चरी, विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व

प्रणवी  उर्स- गोल्फ, विमेंस इंडिविजुअल

अमन सहरावत- रेसलिंग, मेंस 57 किग्रा

पुरुष हॉकी टीम

सिल्वर मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी और इवेंट

एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्स विनोद- शूटिंग, विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम

एलावेनिल वलारिवन- शूटिंग, विमेंस 10 मीटर एयर राइफल 

रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों- शूटिंग, मेंस 10 मीटर एयर राइफल

हिमांशु ढिल्लों- शूटिंग मेंस 10 मीटर एयर राइफल

मीराबाई चानू- वेटलिफ्टिंग, विमेंस 49 किग्रा

रोशोबिना देवी- वुशू, विमेंस, 60 किग्रा सांडा

टीम इंडिया- एथलेटिक्स , मिक्स्ड 4X400 मीटर रिले

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार- शूटिंग, में 50 मीटर राइफल 3P टीम

गुलवीर सिंह- एथलेटिक्स, मेंस 10,000 मीटर

सावन बरवाल- एथलेटिक्स, मेंस मैराथन

विदर्स विनोद, अशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन- शूटिंग, विमेंस 50 मीटर राइफल 3P टीम

तजिंदरपाल सिंह तूर- एथलेटिक्स, शॉट पुट

अभय सिंह- स्क्वॉश, मेंस सिंगल्स

अनाहत सिंह- स्क्वॉश, विमेंस सिंगल्स

एंसी सोजन- एथलेटिक्स, विमेंस लॉन्ग जंप

सर्वेश कुशारे- एथलेटिक्स, मेंस हाई जंप

ईशा सिंह- शूटिंग, विमेंस 25 मीटर पिस्टल

गुलवीर सिंह- एथलेटिक्स, मेंस 1500 मीटर

मुरली श्री शंकर- एथलेटिक्स, मेंस लॉन्ग जंप

यशवीर सिंह- एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो

नीरू ढांडा, मनीषा केर, आशिमा अहलावत- शूटिंग, विमेंस ट्रैप टीम

प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस- सेलिंग, मेंस स्किफ

नीतेश कुमार- रेसलिंग, ग्रीको-रोमन 97 किग्रा

कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मादेवरा- आर्चरी, मिक्स्ड टीम रिकर्व

धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे- आर्चरी, मेंस टीम 

प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर- गोल्फ, विमेंस टीम

अंतिम पंघाल- रेसलिंग,  विमेंस 53 किग्रा

ये भी पढ़ें: मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड, ओलंपिक का टिकट भी पक्का

ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी और इवेंट

रुद्रांक्ष पाटिल- शूटिंग, मेंस 10 मीटर एयर राइफल

सुचिका तरियाल- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, विमेंस ट्रेडिशनल, 60 किग्रा

परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान- शूटिंग, विमेंस स्कीट टीम

अनंतजीत सिंह नारुका, भवतेग सिंह गिल, मेराज अहमद खान- शूटिंग, मेंस स्कीट टीम

जय मीणा- सॉफ्ट टेनिस, में  सिंगल्स

टीम इंडिया- बैडमिंटन, मेंस टीम

सतनाम सिंह, सलमान खान- रोइंग, मेंस डबल्स स्कल्स

अनंतजीत सिंह, नारुका, परिनाज धालीवाल- शूटिंग, मिक्स्ड स्कीट टीम

सीमा कुमारी- एथलेटिक्स, विमेंस 10,000 मीटर

दिया चिताले, मानुष शाह- टेबल टेनिस, मिक्स्ड डबल्स

मनप्रीत कौर- एथलेटिक्स, शॉट पुट

बारानिका एलंगोवन- एथलेटिक्स, विमेंस पोल वॉल्ट

जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार- स्क्वॉश, मिक्स्ड डबल्स

प्राची चौधरी- एथलेटिक्स, विमेंस 400 मीटर

हरिता भद्रा- एथलेटिक्स, विमेंस 200 मीटर

तेस्विन शंकर- एथलेटिक्स, डेकाथलॉन

पारुल चौथरी- एथलेटिक्स- विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज

पिंकी बलहारा- कुराश, 78 किग्रा

वित्या रामराज- एथलेटिक्स, विमेंस 400 मीटर हर्डल्स

पारुल चौधरी- एथलेटिक्स, विमेंस 5000 मीटर

रोहित यादव- एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो

नरेंद्र बेरवाल- बॉक्सिंग, मेंस +90 किग्रा

गुलवीर सिंह- एथलेटिक्स, मेंस 5000 मीटर

गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेंस कुजूर, हरिता भद्रा- एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4X100 मीटर रिले

पूजा सिंह- एथलेटिक्स, विमेंस हाई जंप

धर्मवीर चौथरी,  मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके- एथलेटिक्स, मेंस 4X400 रिले

प्रिया घंघास- बॉक्सिंग, विमेंस 60 किग्रा

कपिल पोखारिया- बॉक्सिंग, मेंस 90 किग्रा

सुनील कुमार- रेसलिंग, ग्रीको-रोमन 87 किग्रा

अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज- स्क्वॉश, विमेंस टीम

हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा- सेलिंग, विमेंस स्किफ

नेत्रा कुमानन- सेलिंग, विमेंस डिंगी

टीम इंडिया- सेपकटकराव, मेंस क्वॉडरैंट

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु- आर्चरी, मेंस कंपाउंड इंडिविजुअल

अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चांद- स्क्वॉश, मेंस टीम

नीरज चौहान- आर्चरी, मेंस इंडिविजुअल रिकर्व

दीपक पूनिया, रेसलिंग, मेंस 97 किग्रा 

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement