The Lallantop

बीजेपी-अकाली साथ आएंगे? पंजाब बीजेपी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने जवाब दे दिया

Punjab BJP chief on alliance with Akali: क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल के फिर से गठबंध की संभावना है? इस सवाल का जवाब बीजेपी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने दिया है.

Advertisement
post-main-image
केवल सिंह ढिल्लों जून 2022 में BJP में शामिल हुए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की हालिया मुलाकात के बाद पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा हुई, लेकिन भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।
  • भाजपा Punjab के नेता केवल सिंह ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय पार्टी के नेता से प्रधानमंत्री की मुलाकात का मतलब गठबंधन नहीं होता, और भाजपा ने सभी 117 सीटों के लिए स्वतंत्र चुनाव की तैयारी की है।
  • भाजपा का दावा है कि वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेंगे तथा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के वादे जनता को किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल के बीच हाल में हुई मुलाकात के बाद कयास लगने लगे थे कि अकाली दल और बीजेपी फिर साथ आने वाले हैं. अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फिर से गठबंधन की संभावना फिर से पनप रही है. अब इन अटकलों पर पंजाब के BJP प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों का जवाब आ गया है.

Advertisement

ढिल्लों ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गठबंधन के सवाल पर कहा कि किसी क्षेत्रीय पार्टी के नेता के प्रधानमंत्री से मिलने का मतलब यह नहीं कि गठबंधन होगा. पंजाब में BJP अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा,

मैंने पहले भी कहा है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में किसी भी क्षेत्रीय पार्टी का प्रमुख उनसे मिल सकता है. इस मुलाकात को किसी गठबंधन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. हमें सभी 117 सीटों के लिए तैयारी करने के स्पष्ट निर्देश मिले हैं. हम ऐसा कर रहे हैं. पहले हमें मनचाहे चुनावी नतीजे नहीं मिल पाए थे, लेकिन वह तो बस शुरुआत थी.

Advertisement

पंजाब बीजेपी प्रमुख ने आगे कहा,

अकाली दल के साथ गठबंधन में रहते हुए हमने विधानसभा की सिर्फ 23 और लोकसभा की 13 में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था. अब पंजाब के 90 प्रतिशत इलाकों में हमारी टीमें मौजूद हैं. सभी चुनाव क्षेत्रों में टिकट के कई दावेदार हैं. इसमें गांव और शहर दोनों शामिल हैं.

ढिल्लों ने बताया कि वह पिछले हफ्ते अपने गृह जिले गए थे. वहां उन्होंने लोगों के बीच उत्साह देखा. लोग केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानते हैं. उनका फायदा उठाने चाहते हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

लोग जानते हैं कि सिर्फ BJP की सरकार ही उनकी तरक्की में मदद कर सकती है. हम 2027 में अकेले चुनाव लड़ेंगे.

वोटर्स से क्या वादा कर रही BJP?

एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी के वादों का भी जिक्र किया. बताया कि सत्ता में आने के बाद वह सभी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) केंद्र के बराबर करेंगे. बकाया DA का भुगतान भी करेंगे. किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की व्यवस्था करेंगे.

ये भी पढ़ें: बिना मंजूरी के 24 हफ्ते का गर्भ खत्म करा सकती है रेप सर्वाइवर, MP हाईकोर्ट ने साफ कर दिया

केवल सिंह ढिल्लों का कहना है कि लोग कांग्रेस, AAP और SAD को आजमा चुके हैं. अब लोगों को एक बार बीजेपी को भी मौका देकर देखना चाहिए.

वीडियो: झारखंड परीक्षा घोटाले में आरोपी अभय तिवारी ने किया 5.8 करोड़ की डील का खुलासा

Advertisement