The Lallantop

'जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द आने वाला है', अभिजीत दिपके ने बताया सीजेपी का अगला प्लान

Cockroach Janata Party के सुप्रीमो Abhijeet Dipke ने संकेत दिया है कि Jantar Mantar Protest का Season 2 जल्द शुरू हो सकता है. उन्होंने पार्टी की मीटिंग के लिए दिल्ली में हॉल न मिलने के लिए BJP पर आरोप भी लगाया है.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके ने जंतर मंतर सीजन 2 का ऐलान किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुखिया अभिजीत दिपके ने 'जंतर-मंतर सीजन-2' की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी जल्द ही किसी नए मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर सकती है।
  • CJP ने दिल्ली में अपनी बैठक के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया था, लेकिन आरोप है कि भाजपा सरकार के दबाव में हॉल मालिक ने अचानक बुकिंग रद्द कर दी।
  • दिपके के अनुसार हॉल न मिलने और धमकियों के चलते CJP को कई इलाकों में मीटिंग आयोजित करने में कठिनाई हुई, जिसके बाद पार्टी के विरोध प्रदर्शन की संभावनाएं बढ़ गईं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुखिया अभिजीत दिपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान किया है. उन्होंने अपने बयान में संकेत दिया कि CJP एक बार फिर किसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर सकती है. हालांकि, दिपके ने यह नहीं बताया कि वो मुद्दा क्या होगा? दिपके दिल्ली में अपनी पार्टी की एक मीटिंग के लिए पहुंचे थे. उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि 'सरकार' वजह से उन्हें कोई हॉल नहीं मिला. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नारायणा इलाके में एक बैंक्वेट हॉल में CJP कार्यकर्ताओं की बैठक होने वाली थी. लेकिन यह मीटिंग ऐन वक्त पर कैंसिल हो गई. दिपके ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सरकार के ‘दबाव’ में CJP की मीटिंग वेन्यू के मालिक ने बुकिंग को कैंसिल कर दिया.

जंतर-मंतर सीजन 2 

एक ओपन क्राउड मीटिंग को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके जंतर-मंतर सीजन 2 पर बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया पर ऐसे कई मैसेज मिल रहे थे कि जंतर-मंतर सीजन 2 कब आएगा. दिपके ने कहा,

Advertisement

‘बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन 2 कब आने वाला है. तो उन लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा था.’

दिपके ने आगे बताया कि CJP ने अपने मेंबर्स के साथ मीटिंग के लिए एक हॉल किया था. बाद में जब ऑर्गेनाइजर वहां पहुंचे तो उन्हें वहां नही जाने दिया गया. दिपके ने यह दावा किया ऑर्गनाइजर्स को बताया गया कि मालिकों को मीटिंग की परमिशन ने देने का ‘दबाव’ था. दिपके ने आगे कहा,

‘आज दिल्ली में हमारी बैठक होनी थी. हमें एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी हमें किराए पर हॉल नहीं दिया. हर किसी ने यह कारण बताया कि ऊपर से दबाव है.’

Advertisement
CJP मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिली

दिपके का यह भी आरोप है कि CJP को ऐसी स्थिति का कई इलाकों में सामना करना पड़ा. CJP प्रमुख ने यह भी दावा किया कि पार्टी की मीटिंग के लिए जगह देने से रोका गया. यहां तक कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा था. साथ ही मीटिंग के लिए जो जगह मिली, वहां पर भी प्रोग्राम की सुबह तक दबाव डाला गया. दिपके के मुताबिक, मालिकों को धमकी दी गई कि अगर CJP की मीटिंग होने दी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. दिपके ने कहा,

‘उन्हें बताया गया कि अगर उन्होंने यहां CJP मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा.’

दिपके ने आगे कहा,

‘यह सब BJP कर रही है. उनके कामों और बातो से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरते हैं. अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं. आप चाहे कितनी भी धमकियां दे, हम डरने वाले नहीं हैं.’

हालांकि,दिपके के इन आरोपों पर BJP की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ CJP के बैनर तले करीब डेढ़ महीने तक विरोध प्रदर्शन चला था. इसमे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी. छात्रों को विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

वीडियो: झारखंड परीक्षा घोटाले में आरोपी अभय तिवारी ने किया 5.8 करोड़ की डील का खुलासा

Advertisement