The Lallantop

सरकार जाते ही कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को अनफॉलो कर दिया!

खबर है कि कोलकाता पुलिस ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अनफॉलो कर दिया है. कोलकाता पुलिस ने ये काम ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल की सत्ता जाने के हफ्ते भर के अंदर ही पूरा कर दिया.

Advertisement
post-main-image
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोलकाता पुलिस ने अनफॉलो कर दिया. (फोटो- India Today)

पश्चिम बंगाल में सरकार बदल गई है. 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के शासन का अंत हो गया है. बीजेपी ने पहली बार यहां शासन की कुर्सी हासिल की है. शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार, 9 मई को पार्टी के पहले सीएम के तौर पर शपथ भी ले लिया है, लेकिन बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्षण इससे पहले ही काफी तेजी से दिखने लगे थे. पहले तो तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों और ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी के घर से अतिरिक्त सुरक्षा हटाई गई. इसके बाद अब खबर है कि कोलकाता पुलिस ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अनफॉलो कर दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोलकाता पुलिस ने ये काम ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल की सत्ता जाने के हफ्ते भर के अंदर ही पूरा कर दिया. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद कोलकाता पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल में एक प्रतीकात्मक बदलाव किया गया है. इस अकाउंट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है.

राज्य में बदले राजनीतिक हालात का ये असर है कि अब कोलकाता पुलिस का ये हैंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट्स को फॉलो करता है.

Advertisement
ममता-अभिषेक की सिक्योरिटी में कमी

इससे पहले 6 मई को सरकार बदलने के प्रतीकात्मक बदलाव के तौर एक और बड़ी घटना हुई. इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए गए. कई सालों से हाजरा क्रॉसिंग के पास हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर लोहे की कैंची जैसी बैरिकेडिंग लगी हुई थी. इससे इस जगह पर लोगों की आवाजाही सीमित थी. पुलिसकर्मी यहां आने-जाने वालों पर सख्त नजर रखते थे और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहते थे. इस सड़क को कालीघाट रोड से जोड़ने वाली संकरी गलियों को भी बंद कर दिया गया था लेकिन बुधवार, 6 मई को सुबह अचानक ये सारी किलेबंदी हटा दी गई. इससे इलाके के लोग भी हैरान रह गए.

ममता के अलावा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भी सुरक्षा कम कर दी गई. मध्य कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट पर उनके दफ्तर के बाहर तैनात पुलिस बल भी पहले के मुकाबले काफी कम नजर आया.

वीडियो: दुनियादारी: बंगाल में बीजेपी जीती, ढाका में मातम क्यों पसर गया?

Advertisement

Advertisement