INDIA गठबंधन ने 8 जून को दिल्ली में बैठक की. 23 दलों ने इस बैठक में हिस्सा लिया. लेकिन अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) और एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) इस बातचीत में शामिल नहीं हुईं. हल्ला ममता बनर्जी की TMC में भी मचा है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंदर यादव के घर TMC के 16 सांसद पहुंचे तो कोलकाता से दिल्ली तक हड़कंप मच गया. चर्चा चल पड़ी कि क्या TMC का हाल भी शिवसेना जैसा होने वाला है. पार्टी के सीनियर नेता और सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है क्या बाकी 15 सांसद भी इस्तीफा देंगे. बिना सांसदी खोए बीजेपी में जाना है तो 19 सांसदों का जुटान करना होगा, जो टीएमसी के कुल 28 सांसदों का दो तिहाई है.
दी लल्लनटॉप शो: दिल्ली में जुटा 'INDIA', किन मुद्दों पर बनी एक राय?
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंदर यादव के घर TMC के 16 सांसद पहुंचे तो कोलकाता से दिल्ली तक हड़कंप मच गया. चर्चा चल पड़ी कि क्या TMC का हाल भी शिवसेना जैसा होने वाला है. पार्टी के सीनियर नेता और सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











