The Lallantop

यूपी परिवहन विभाग ने छात्रों को आधी कीमत पर टिकट का ऑफर दिया, वे बोले- 'बस से ही उतार दिया'

यूपी रोडवेज ने पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट देने का ऐलान किया, लेकिन कई छात्रों ने आरोप लगाया कि बसों में उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा.

Advertisement
post-main-image
यूपी रोडवेज ने छात्रों को डिस्काउंट देने का ऐलान किया था. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूपी परिवहन विभाग ने 8, 9 और 10 जून को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले छात्रों को 50% बस किराए में छूट देने की घोषणा की है, जिसके लिए वैलिड एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य है।
  • छात्रों को छूट के आदेश देने के बाद कई कंडक्टरों द्वारा इस छूट को लागू न करने, गलत टिकट काटने, और अभद्र व्यवहार की शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
  • परिवहन विभाग के आदेश के बावजूद छूट न मिलने की स्थिति में छात्रों ने शिकायतें की हैं और कुछ ने रोडवेज से शिकायत हेल्पलाइन जारी करने की मांग की है।

यूपी पुलिस की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परिवहन विभाग ने भी अपना दामन खोल दिया है. यूपी रोडवेज ने सोमवार, 8 जून को एक्स पर पोस्ट करके ऐलान किया कि 8, 9 और 10 जून को यूपी पुलिस की जो परीक्षा हो रही है, उसके लिए यूपी परिवहन ने खास व्यवस्था की है. पोस्ट में आगे बताया गया कि जो भी छात्र पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं, वो अपना वैलिड एडमिट कार्ड दिखाएंगे तो उन्हें बस के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी.

Advertisement

छात्रों को मिलने वाली इस मदद को लेकर सोशल मीडिया पर रोडवेज की तारीफ हो रही है. लेकिन कई छात्र ये भी दावा कर रहे हैं कि कंडक्टर उन्हें आदेश के अनुसार छूट नहीं दे रहे. कई छात्रों ने बदसलूकी के भी आरोप लगाए हैं. कई ने तो ये भी कहा कि उन्होंने किराये में छूट पर दावा किया तो उन्हें रास्ते में ही बस से उतार दिया गया. छात्रों ने परिवहन विभाग के पोस्ट पर ही आदेश की धज्जियां उड़ाने वाली शिकायतें लिखनी शुरू कर दीं.

Advertisement

एक यूजर ने कहा कि आपको सूचित करना चाहता हूं कि 50 फीसदी की छूट की जगह पर कंडक्टर बच्चे का टिकट बना कर देते हैं, जो 38 से 40 फीसदी ही होता है. आशु नाम के यूजर ने भी यही बात लिखी है. उन्होंने बताया कि रोडवेज वाले हॉफ टिकट भी ले रहे. ऊपर से बस से उतारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने रोडवेज से पूछा है कि वो बताएं, इसकी शिकायत किससे करनी है?

प्रवीण पाल नाम के यूजर ने बताया कि उन्हें इसका फायदा नहीं मिला. उन्हें कंडक्टर ने कहा कि ऐसा कोई आदेश उनके पास नहीं आया है. सत्या सरल मोहित ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें कंडक्टर कहता दिख रहा है कि किराये में कोई छूट नहीं है. एडमिट कार्ड पर भी कोई छूट नहीं है. लोगों ने बस अफवाह फैला रखी है. मोहित ने वीडियो पोस्ट करके पूछा है, 

माननीय मुख्यमंत्री जी. क्या यही है आपकी बस सेवा और आपका आदेश. कोई छूट नहीं मिल रही है.

Advertisement

आयोग मंगल यादव ने बताया कि छिबरामऊ से मैनपुरी का किराया 84 रुपये होता है. लेकिन कंडक्टर 50 रुपये का टिकट काट रहा है. ये किस हिसाब से 50 फीसदी की छूट मिल रही है. आलोक कुमार ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए अयोध्या से गोरखपुर जा रहे थे. किराया 50% ऑफ है, ये कंडक्टर को बताने के बाद उन्हें आधे रास्ते में उतार दिया गया. 

राज सिंह ने अलग ही सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि जो बच्चे परीक्षा के लिए एक दिन पहले घर से निकले और उनसे पूरा किराया लिया गया, क्या उनका पैसा वापस किया जाएगा. 

सचिन यादव का कहना है कि बस में बैठाने के 3 किमी के बाद कंडक्टर और ड्राइवर ने उन्हें उतार दिया. क्यों उतारा गया, ये भी नहीं बताया. रोहित कुमार ने परिवहन विभाग से शिकायत की कि ये ऐलान एक्स पर करने से कुछ नहीं होगा. विभाग पहले ये मैसेज अपने कंडक्टर्स को भेजे. सचिन यादव ने शिकायत की कि छूट मांगने पर बस कंडक्टर उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं. उन्होंने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी करने की सलाह भी दी.

आशीष ने लिखा कि उनका 10 जून को एग्जाम है. वह 8 को जा रहे हैं. लेकिन कंडक्टर कह रहे कि उन्हें छूट नहीं मिलेगी. सिर्फ एक दिन पहले और एक दिन बाद जाने पर ही ऑफर लागू है. 

वीडियो: कहां अटकी है Hrithik Roshan की Krrish 4? Rakesh Roshan ने बताया

Advertisement