राजधानी दिल्ली में 8 जून को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक का महाजुटान हुआ. इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले समेत 25 दलों के 34 नेता और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल शामिल हुए.
SIR, धर्मेंद्र प्रधान... INDIA ब्लॉक की बैठक में इन 5 मुद्दों पर सहमति बन गई
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 8 जून को इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई. इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत 25 दलों के नेताओं ने शिरकत की. बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताया कि बैठक में शामिल सभी दलों में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है.


दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक लगभग 2 घंटे तक ज्यादा समय तक चली. बैठक के बाद दोपहर 3 बजे INDIA ब्लॉक की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है.
INDIA गठबंधन इन 5 मुद्दों पर बन सहमत1. SIR के मुद्दे पर चीफ जस्टिस ऑफ INDIA (CJI) को पत्र लिखा जाएगा.
2. विद्यार्थियों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग.
3. आर्थिक स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग.
4. INDIA ब्लॉक की अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी. हर दो महीने में गठबंधन की बैठक होगी.
5. संसद सत्र के दौरान नेता विपक्ष की अध्यक्षता में रोजाना बैठक होगी.
'संविधान पर हमला जारी है'
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान पर हमले जारी हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने आगे INDIA ब्लॉक की मजबूती पर जोर देते हुए कहा,
17 अप्रैल 2026 के दिन सभी विपक्षी दलों ने लोकसभा में एकजुट होकर परिसीमन से जुड़े विधेयकों को पारित नहीं होने देने में भूमिका निभाई दी थी. इसी एकता को आगे भी मजबूत करने की जरूरत है.
25 दलों के नेता शामिल हुए
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि INDIA ब्लॉक की बैठक में 25 दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरन और शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UBT), NCP(शरद पवार गुट) और लेफ्ट फ्रंट की तीनों पार्टियों समेत कई और क्षेत्रीय दलों ने हिस्सा लिया.
3 साल में 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं
INDIA ब्लॉक की नींव लोकसभा चुनाव 2024 से पहले साल 2023 में रखी गई थी. बीते 3 साल में 3 बड़ी पार्टियां इस ब्लॉक से अलग हो चुकी हैं. जनता दल युनाइटेड (JDU) 2024 के लोकसभा के चुनाव के दौरान इस ब्लॉक से अलग हो गई थी. वहीं AAP दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान DMK हाल में हुए तमिलनाडु चुनाव के बाद ब्लॉक से दूर हो गई.
वीडियो: संसद में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की कौन सी कहानी सुनाने लगे संबित पात्रा?


















