दिल्ली में जारी युवाओं के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक को लेकर एक ऐलान किया है. कहा है कि अब पेपर लीक के मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालतों में होगी, ताकि दोषियों को जल्द और सख्त सज़ा मिल सके. लेकिन प्रधानमंत्री के इस ऐलान के तुरंत बाद विपक्ष और आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर पलटवार किया है.
PM मोदी ने कहा- 'युवाओं से ज़रूरी कुछ नहीं', राहुल गांधी का पलटवार, CJP ने भी किया तीखा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब पेपर लीक के मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालतों में होगी, ताकि दोषियों को जल्द और सख्त सज़ा मिल सके. इसपर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हुई है.


पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखे अपने संदेश में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों पर तुरंत सुनवाई होनी चाहिए और दोषियों को जल्द सख्त सज़ा मिलनी चाहिए. इसके लिए संबंधित विभागों को ज़रूरी कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं.
PM मोदी का मैसेजप्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
‘देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा देने के लिए, मामले को जल्दी निपटाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.’
प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में ऐलान किया है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र कई दिनों से पेपर लीक, परीक्षा सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री के बयान के कुछ ही देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया. उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए X पर पोस्ट किया,
‘आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया और इसके ज़िम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया.’
राहुल गांधी ने छात्रों की तीन मांगें भी दोहराईं. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाया जाए, छात्रों से माफ़ी मांगी जाए और प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए.
ये भी पढ़ें: बच्चे बहुत हिम्मतवाले, ये पीढ़ी नाम रोशन करेगी... सलमान खान CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे
CJP ने भी प्रतिक्रिया दीउधर, आंदोलन की अगुआई कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर तंज़ कसा. CJP और उसके फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से एक फोटो शेयर की. फोटो में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फोटो पर लिखा था, ‘हैलो, मेरा नाम ‘नथिंग’ है.’
ये तंज़ प्रधानमंत्री मोदी के बयान की पहली लाइन, ‘नथिंग इज़ मोर इम्पोर्टेंट दैन द वेलफेयर एंड फ्यूचर ऑफ़ आवर यूथ’ पर है. यानी हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी धर्मेंद्र प्रधान हैं.
वीडियो: 'मैं आ सकता हूं तो तुम भी आ सकते हो', छात्रों के समर्थन में पहुंचे दिव्यांग की कहानी












