कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश देने का आरोप लगाया. उनके इस बयान से हंगामा मच गया है. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी के लिए कहा. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई तथ्य नहीं है. गोली चलाने का आदेश किसी ने नहीं दिया था.
'कांग्रेस को बस Gen G की चिंता', राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार
Rahul Gandhi Jantar Mantar: भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी के लिए कहा. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई तथ्य नहीं है. गोली चलाने का आदेश किसी ने नहीं दिया था.

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भ्रम फैलाया है. इंडिया टुडे से जुड़े ऐश्वर्या की रिपोर्ट के मुताबिक पात्रा ने कहा,
“राहुल गांधी जी को लेकर और राहुल गांधी के सदन में दिए हुए वक्तव्य को लेकर जो मत है उसकी स्पष्टता रखता हूं. वह है माफी मांगो राहुल गांधी. माफी इसलिए मांगो क्योंकि आपने भ्रम फैलाया. आपके भ्रम के कारण देश में फिर से अराजकता फिर से फैल जाए. हम सभी कहेंगे माफी मांगो राहुल गांधी.”
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में भी यही कहा था. लेकिन वहां कामयाब नहीं हुए, तो वह बाहर कोशिश करने लगे. राहुल गांधी को माफी मांगनी ही पड़ेगी.
'गोली चलाने की बात झूठी'उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी थी. उन्होंने एक टास्क फोर्स बनवाई जिसमें हर क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं. आज पीएम मोदी ने एक पुख्ता कानून बनवाया. क्योंकि वो मानते हैं कि काम ही अंत में काम आता है.
संबित पात्रा ने यह भी कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार केंद्र में रही है तब-तब उनकी चिंता सिर्फ 'Gen G' के लिए थी. 'जेन जी' से उनका मतलब गांधी पीढ़ी, यानी गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति से है.
संबित पात्रा से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने दावा किया कि उन्होंने खुद देखा था कि गृह मंत्री अमित शाह फोन पर पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा,
“मैंने अपनी आंखों से देखा कि अमित शाह पुलिस अधिकारियों को कॉल कर रहे थे. मैंने यह भी देखा कि जितेंद्र सिंह को अमित शाह के लिए लगातार कॉल आ रहे थे. इसका मतलब है कि उन्हें पता था कि वहां क्या हो रहा था.”
ये भी पढ़ें: 'मैंने खुद देखा, अमित शाह अधिकारियों को...', राहुल गांधी के गृह मंंत्री पर गंभीर आरोप
इससे पहले लोकसभा में भी सदन में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए थे. कहा था कि गृहमंत्री ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की मंजूरी दी थी.
वीडियो: दिल्ली जंतर-मंतर पर Gen Z के बाद अब फतेहपुर में Gen Alpha का प्रदर्शन, क्या है मांग?













