The Lallantop

'PM मोदी इस्तीफा दें', छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठे

एक दिन पहले ही दिल्ली में छात्रों और युवाओं ने 'संसद चलो' मार्च निकाला था. इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था. इस कार्रवाई में कई युवाओं को चोटें आईं. इसी के विरोध में Rahul Gandhi समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास का घेराव किया है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग कर दी है. (तस्वीर- X/@RahulGandhi)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे।
  • दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवाओं ने 'संसद चलो' मार्च निकाला था, जिस पर दिल्ली पुलिस ने रोकथाम के दौरान बलप्रयोग कर कई प्रदर्शनकारियों को चोटें पहुंचाईं।
  • पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा, जिसमें कई नेताओं को हिरासत में लिया गया और पीएम आवास के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. एक दिन पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने 'संसद चलो' मार्च निकाला था. दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बलप्रयोग किया था. पुलिस की सख्त कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं. इसी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने 21 जुलाई को पीएम आवास का घेराव किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने धरने की तस्वीर एक्स पर शेयर कर लिखा,

"हमने कल छात्रों से की गई क्रूरताओं पर जवाब मांगने के लिए पीएम मोदी के आवास की तरफ मार्च निकाला है. सरकार कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और न ही इस पर संसद में कोई चर्चा करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना होगा."

Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा,

"कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है. हम प्रधानमंत्री निवास के बार धरने पर बैठे हैं. इस बुज़दिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा. मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा."

कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि इसी बीच पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो शेयर किया है. इसमें पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली पुलिस पीएम आवास के बाहर धरनास्थल से जबरन उठाकर ले जाती दिख रही है.

Advertisement

इसी दौरान चन्नी पुलिस की कार्रवाई को ‘बीजेपी का आतंकवाद’ बताते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी छात्रों की नहीं सुनती. वहीं दिल्ली पुलिस ने पीएम आवास की सुरक्षा के मद्देनजर वहां पुलिसबल की तैनाती बढ़ा दी है. 

वीडियो: राजधानी: सोनम वांगचुक पर राहुल गांधी ने क्या फैसला लिया?

Advertisement