The Lallantop
Logo

वोटर और विधायक ने मारा एक दूसरे को थप्पड़, पोलिंग बूथ का वीडियो वायरल

YSR कांग्रेस के विधायक ए शिव कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने मामले में विस्तृत जांच का आदेश दिया है

Advertisement

आंध्र प्रदेश के तेनाली से YSR कांग्रेस के विधायक ए शिव कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पोलिंग स्टेशन पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. जवाब में वो व्यक्ति भी विधायक को थप्पड़ जड़ देता है. लेकिन इसके बाद विधायक समेत आसपास के लोग उस व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं और उसकी बुरी तरह पिटाई कर देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक पर वोटिंग के दौरान पंक्ति तोड़ने का आरोप है. इसके कारण ये विवाद शुरू हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने मामले में विस्तृत जांच का आदेश दिया है. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement