The Lallantop
Logo

केंद्र के बाद अब UP में योगी सरकार ने 16 लाख कर्मचारियो को झटका दे दिया

कोरोना और लॉकडाउन के चलते यूपी सरकार ने उठाया कदम.

Advertisement

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ रहा है. ऐसे में घाटा कम करने के लिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फैसला लिया है. योगी सरकार ने केंद्र की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत रोकने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार ने छह तरह के भत्ते भी स्थगित कर दिए हैं. एक जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ता बंद रहेगा. इसके अलावा सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी बंद कर दिया गया है.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement