The Lallantop
Logo

शाओमी पर DRI का बड़ा आरोप, 3 साल में 653 करोड़ की कस्टम ड्यूटी चुराई!

चीनी मोबाइल कंपनियों पर हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की थी

Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन बेचने वाली चाइनीज कंपनी श्याओमी इंडिया 653 करोड़ रुपये की टैक्सचोरी के आरोप में घिर गई है. देश में ऑपरेट कर रहीं चीनी मोबाइल कंपनियों पर हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की थी. अहम व्यापार आंकड़ों और दस्तावेजों की जांच के बाद अब राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने खुलासा किया है कि श्याओमी टेक्नॉलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अंडरवैल्युएशन और लाइसेंस फीस में हीलाहवाली के जरिए तीन साल में करीब 653 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चुराई है. आरोपों के जवाब में कंपनी ने कहा है कि फिलहाल वह सरकारी नोटिस को समझने में लगी है और जांच में सहयोग करने को तैयार है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement