The Lallantop
Logo

इंडिया के किस आदेश से परेशान हुआ कनाडा? रिश्ते सुधारने को एस जयशंकर के साथ की 'सीक्रेट' मीटिंग!

अमेरिका में कनाडा की विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री से की ‘सीक्रेट’ मीटिंग.

Advertisement

कनाडा से तनातनी के बीच दोनों के संबंधों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. खबर ये है कि अमेरिका में कनाडा की विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक ‘सीक्रेट’ मीटिंग की है. हालांकि, अभी तक दोनों देशों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के बीच ये मुलाकात हुई है. अखबार ने इस मीटिंग की खबर तब दी है, जब भारत द्वारा कनाडा को अतिरिक्त राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए दी गई 10 अक्टूबर की समय सीमा खत्म हो गई है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement