यूपी चुनाव: इस बार विधानसभा चुनावों में 73 सीटों को संवेदनशील घोषत किया गया
पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें संवेदनशील हैं.
Advertisement
यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद शुक्रवार 14 जनवरी से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार यूपी पुलिस ने 403 विधानसभा सीटों में से 73 सीटों को संवेदनशील घोषित किया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में 38 सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया था. इस बार के चुनाव में और 35 संवेदनशील सीटें बढ़ी हैं. किसी विधानसभा क्षेत्र को “संवेदनशील” घोषित करने के पीछे कई कारण होते हैं. इनमें राजनीतिक दलों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता, अपराधी तत्त्वों की मौजूदगी, सांप्रदायिक और जातिगत तनाव, उग्रवाद, पहले की कानून-व्यवस्था का इतिहास, कौन चुनाव लड़ रहा है जैसे कारण शामिल होते हैं.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












