The Lallantop
Logo

योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कसा तंज

कहा गोरखपुर में ही रहे, वहाँ से वापस आने की जरूरत नहीं.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार, 15 जनवरी को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया. इस मौके पर बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया. इसके साथ ही बीजेपी ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं जैसे ही ये पता चला कि योगी गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनपर तंज कस दिया. अखिलेश ने कहा कि योगी जी को भाजपा ने ही गोरखपुर भेज दिया, अब वहीं रहिए वापस आने की जरूरत नहीं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement