The Lallantop
Logo

UP में लॉकडाउन के दौरान दो मस्ज़िदों में इकट्ठा हुए लोग, तो पुलिस ने 32 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया

आरोप है कि मौलवी रमज़ान अली मस्जिद तक लोगों को लेकर गए थे.

Advertisement

उत्तर प्रदेश का बहराइच. यहां दो मामलों में मस्जिद में ज़ुमे की नमाज अदा करने को लेकर कुल 32 लोगों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इंडिया टुडे के मुताबिक, बौंडी थाने के डीहवाकलां गांव की एक मस्जिद में नमाज के लिए भीड़ इकट्ठा हुई. लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर मौलवी समेत 23 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हुई है. वहीं, खैरीघाट थाने के चौकसहार गांव में 9 लोगों पर FIR हुई है. यहां मौलवी रमज़ान अली पर आरोप है कि वो मस्जिद तक लोगों को लेकर गए. पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने का भी आरोप है.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement