AAP ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से आतिशी की कार को रोके जाने का वीडियो पोस्ट किया है. और कैप्शन में लिखा गया कि मंत्री आतिशी को पुलिस जगह जगह रोक रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशी कार से उतर कर पुलिस अधिकारी से कह रही हैं कि आइए आप बैठिए मेरी गाड़ी में. इसपर पुलिस ने पूछा कि आपको कहां जाना है. इस पर आतिशी ने कहा मुझे घर जाना है. इसके बाद वहां मौजूद आप नेता और कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए. पुलिस ने उनसे कहा कि यहां पर धारा 144 लगी है तो आप नेताओं ने कहा कि मुझे गोली मार दो. आतिशी ने पुलिस से कहा कि आपने मेरी गाड़ी देखकर मुझे रोका. पार्टी ऑफिस जाने से हमें रोका गया. यह क्या तानाशाही है. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
बीच सड़क पर पुलिसवालों से क्यों भिड़ गयीं आप मंत्री आतिशी?
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें बीच सड़क पर पुलिसवालों से बहस करती दिख रही हैं. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यालय जाने से रोका जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












