The Lallantop
Logo

हिसार नगर निगम के अधिकारियों पर पर्सनल टॉयलेट यूज करने पर बैन क्यों लग गया?

नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने इस मामले में आदेश जारी किया है.

Advertisement

हरियाणा का हिसार. यहां नगर निगम के अधिकारियों पर पर्सनल टॉयलेट यूज करने पर बैन लगा दिया गया है. नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने इस मामले में आदेश जारी किया है. उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे सार्वजनिक शौचालयों का ही प्रयोग करें. निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग का मानना है कि अधिकारियों के निजी शौचालय होने के कारण ही वे सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव पर ध्यान नहीं देते है. सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई व रखरखाव नहीं होने से लोग इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं. देखें वीडियो.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement