आज के शो में हम बात करेंगे अदालत की. दोनों अदालतें दिल्ली में. एक निचली अदालत - राउस एवेन्यू कोर्ट. और दूसरी बड़ी अदालत - सुप्रीम कोर्ट. निचली अदालत में आज अरेस्ट के बाद पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, और ऊपरी अदालत में पहुंचे आम आदमी पार्टी के एक और नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया. संजय सिंह पहुंचे थे अरेस्ट के ठीक बाद कोर्ट में पेश होने और सिसोदिया पहुंचे थे अपनी जमानत की याचिका लेकर. और बहस में जजों ने जांच एजेंसियों से पूछे सवाल. सबूत भी मांग लिए. फोन क्यों जब्त किया - ये भी पूछ लिया. और फिर आई नेताओं की प्रतिक्रिया. इन सब पर बात करेंगे, आज के शो में.
दी लल्लनटॉप शो: संजय सिंह गिरफ़्तारी के बाद कोर्ट पहुंचकर क्या बोले?
ED ने आम आदमी पार्टी को कथित शराब घोटाले में आरोपी बनाने की बात क्यों कही?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















