आफ़िया सिद्दीक़ी पाकिस्तान में पैदा हुई. अमेरिका में पढ़ाई की. वैज्ञानिक बनी. और, फिर एक दिन अचानक गायब हो गई. वो कहां गई? इसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं चला है. बस कयास लगाए और दावे किए जाते हैं. पहली बार गायब होने के पांच बरस बाद वो फिर दिखी. अफ़ग़ानिस्तान के एक सुदूर पुलिस थाने में. कुछ अमेरिकी अधिकारी उससे मिलने आए. फिर वहां तांडव मचा. इसके बाद आफ़िया को उठाकर अमेरिका लाया गया. उसके ऊपर मुकदमा चला. फिर 86 बरस की सज़ा मिली. वो फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद है. इस्लामिक स्टेट पहले भी दो मौकों पर उसे छुड़ाने की मांग रख चुका है. लेकिन अमेरिका ने बात नहीं मानी.पहली नज़र में ये कहानी बिलकुल सीधी दिखती है. लेकिन ये है नहीं. गायब होने और फिर प्रकट होने के बीच में जो कुछ हुआ, वो हमें कहीं और लेकर जाता है. आफ़िया सिद्दीक़ी की पहेलीनुमा कहानी क्या है? इस्लामिक स्टेट और अल-क़ायदा से उसके क्या संबंध रहे हैं? और, टेक्सस के यहूदी मंदिर में आख़िर हुआ क्या?
दुनियादारी: यहूदियों को बंधक बनाकर पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफ़िया सिद्दीक़ी की रिहाई की मांग क्यों?
इस्लामिक स्टेट और अल-क़ायदा से आफ़िया सिद्दीक़ी के क्या संबंध रहे हैं?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












