The Lallantop
Logo

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खरीदी जमीन पर सपा नेता ने CBI जांच की मांग कर दी

कहा- जमीन के दाम 10 मिनट में इतने कैसे बढ़ गए?

Advertisement

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खरीदी जमीन पर गंभीर आरोप लगे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने 13 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वे एक जमीन के बैनामे के कागज और एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के कागज लेकर आए थे. इसे दिखाते हुए पवन पांडेय ने दावा किया कि ट्रस्ट के लिए जमीन जिस दिन खरीदी गई थी, उसी दिन जमीन खरीदे जाने से महज 10 मिनट पहले ही इसी जमीन का दो करोड़ में बैनामा हुआ था. और फिर उसी दिन इसी जमीन का साढ़े 18 करोड़ में ट्रस्ट के नाम एग्रीमेंट कर दिया गया. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement