तमिलनाडु के कोयंबटूर में जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन से पिछले 8 साल में कई लोग गुमशुदा हुए हैं. ऐसा तमिलनाडु पुलिस ने मद्रास हाई कोर्ट को बताया है. गुरुवार, 21 मार्च को एक मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि साल 2016 से कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन से छह लोग लापता हुए हैं. पुलिस ने जस्टिस एमएस रमेश और जस्टिस सुंदर मोहन की बेंच के सामने मौखिक रूप से ये दलील दी. पुलिस ने कोर्ट को ये भी बताया कि इन 6 लोगों की गुमशुदगी के मामलों की जांच पहले से ही चल रही है. देखें वीडियो.
6 लोग गुमशुदा होने पर जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन पर पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया
बेंच ने पुलिस की दलील दर्ज की है. इसके अलावा, सुनवाई की अगली तारीख तक गुमशुदी के मामलों की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












