The Lallantop
Logo

सीमा हैदर के बाद सानिया, प्रेमी के लिए बच्चे के साथ बांग्लादेश से नोएडा पहुंची महिला की कहानी

सचिन और सीमा की कहानी चल ही रही है कि इस बीच बांग्लादेश से एक महिला नोएडा आई है.

Advertisement

बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला भारत आई है. सानिया अख्तर नाम की इस महिला के साथ उसका एक साल का बच्चा भी आया है. बांग्लादेश की सानिया (Bangladeshi Woman) का कहना है कि नौकरी करने बांग्लादेश आए एक भारतीय आदमी ने उनसे शादी की थी. लेकिन वो आदमी उन्हें छोड़कर वापस भारत आ गया. अब सानिया अख्तर अपने पति के साथ रहने यूपी के नोएडा आई हैं. हालांकि, उनका कहना है कि अब उनके पति उन्हें साथ रखने से इनकार कर रहे हैं. महिला ने इसकी शिकायत नोएडा पुलिस से की है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement