The Lallantop

एलन मस्क ट्रिलियनेयर नहीं रहे, दो हफ्तों में इतना बड़ा नुकसान हो गया

Elon Musk trillionaire: एलन मस्क से सिर से ट्रिलियनेयर का खिताब सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में उतर गया. वे फिर से बिलेनयर बन गए हैं. इसकी वजह शेयर मार्केट में हुई गिरावट है. जिसका सबसे ज्यादा असर SpaceX और Tesla पर पड़ा है.

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क अब ट्रिलियनेयर नहीं रहें. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क की कुल संपत्ति में जून 2024 में टेक्नोलॉजी मार्केट की गिरावट के कारण दसियों अरब डॉलर की कमी हुई, जिससे उनका ट्रिलियनेयर का खिताब छिन गया है।
  • SpaceX और Tesla के शेयरों में गिरावट, विशेषकर SpaceX के IPO के बाद से, और Accenture के रेवेन्यू अनुमान घटाने ने टेक्स्ट मार्केट में कमजोरी बढ़ाई है।
  • स्पेसएक्स ने अपने पहले इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड की बिक्री शुरू की है और लॉक-अप पीरियड समाप्ति के बाद शुरुआती निवेशक शेयर बेच सकते हैं, जिससे स्टॉक प्राइस पर प्रभाव पड़ सकता है।

एलन मस्क से सिर से ट्रिलियनेयर का खिताब उतर चुका है. सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में वे ‘ट्रिलियनेयर’ से दोबारा ‘बिलियनेयर’ बन गए हैं. ग्लोबल टेक्नोलॉजी मार्केट में भारी गिरावट आने के बाद उनकी पेपर फॉर्चुन घटकर लगभग 946 से 957 अरब डॉलर रह गई है. मस्क के सिर खिताब लाने और छीनने का जिम्मा SpaceX और Tesla ने लिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की नेटवर्थ 16 जून को लगभग $1.32 ट्रिलियन (तकरीबन एक लाख करोड़) पहुंच गई थी. बाद में शेयर मार्केट में गिरावट आने के बाद उनकी संपत्ति 24 जून को 957 बिलियन डॉलर हो गई. यह कुछ ही दिनों में 360 बिलियन डॉलर से ज्यादा का 'पेपर लॉस' (कागजी नुकसान) है.  

Advertisement
SpaceX-Tesla में भारी गिरावट

SpaceX कंपनी में जून के बीच में 30% से ज्यादा की गिरावट आई. मंगलवार को Tesla के शेयरों में 5.8% की गिरावट ने इस नुकसान को और बढ़ा दिया. इस उथल-पुथल का कारण Accenture को बताया गया है. कंसल्टिंग कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 3-4% कर दिया. इससे वॉल स्ट्रीट पर उसके शेयरों में गिरावट आई. भारत में भी IT के शेयर गिरे. पुराने डर ने फिर से जन्म लिया. यानी कंपनियां अब भी जरूरी न होने वाले टेक खर्च में कटौती कर रही हैं. यहां से सेलिंग फैल गई.

24 जून तक AI बबल और लगातार ऊंची ब्याज दरों की बढ़ती चिंताओं के कारण टेक शेयरों में बड़ी गिरावट आ गई थी. फिर स्पेसएक्स आता है. कंपनी ने अपने IPO की कीमत $135 तय की थी, 12 जून को यह 150 डॉलर पर खुला. फिर 16 जून को इंट्राडे में 225.64 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इसके बाद हर सेशन में शेयर गिरे और मंगलवार को बंद होने तक यह लगभग $156 पर आ गया. SpaceX उनकी नेट वर्थ का लगभग 80% हिस्सा है. बाकी ज्यादातर हिस्सा टेस्ला का है, जिसकी वैल्यू 158 बिलियन डॉलर है. गिरावट को संभालने के लिए कोई खास उपाय नहीं है.

Advertisement
‘लॉक-अप पीरियड’ खत्म होने का इंताजर

सोमवार, 22 जून को स्पेसएक्स कंपनी ने अपने पहले इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड की बिक्री की तैयारी शुरू की. ये कदम अपने IPO के जरिए पैसे जुटाने के बमुश्किल एक हफ्ते बाद उठाया गया. जिसमें कंपनी अरबों डॉलर उधार लेने की प्लानिंग कर रही है.

ये भी पढ़ें: जिस केमिकल ने वियतनाम के खेतों को झुलसाया, उसे भारत में इस्तेमाल की मंजूरी किसने दे दी?

इससे डेट और इक्विटी मार्केट में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे भारी खर्च को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं. कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, 2025 में उसे 4.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. जबकि उसके AI कारोबार में अकेले 12.7 अरब डॉलर का कैपिटल खर्च हुआ. मार्केट में शामिल लोग 'लॉक-अप पीरियड' के खत्म होने पर भी बारीकी से नजर रखे हुए हैं. एक बार पाबंदियां हटने के बाद शुरुआती निवेशक और कंपनी से जुड़े लोग अपने कुछ शेयर बेच सकेंगे. इससे स्टॉक की कीमत पर और दबाव पड़ सकता है.

Advertisement
दुनिया के अब भी पहले अमीर शख्स

मस्क के सिर से ट्रिलेनियर का खिताब जा चुका है. पर अब भी वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले स्थान पर है. स्पेसएक्स के शेयर में मामूली 6% की बढ़त भी मस्क की संपत्ति को वापस 1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर ले जाएंगी. हो सकता है कि वह दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन जाए जो दोबारा ट्रिलियनेयर बनें.

वीडियो: क्या बिल गेट्स को एपस्टीन ने ब्लैकमेल किया?

Advertisement