पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस हर एक कड़ी जोड़कर जांच कर रही है. इस बीच हत्याकांड की मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल के वकील का बयान आया है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘ऐसा कोई चश्मदीद गवाह या सबूत नहीं है, जो यह साबित कर सके कि सिया गोयल ही केतन अग्रवाल के मौत के लिए जिम्मेदार हैं.' सिया के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने बुधवार, 26 जून को न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए यह बयान दिया.
'सिया केतन की मौत की जिम्मेदार, इसका कोई सबूत नहीं', वकील क्या कह रहे?
Pune Chetan Agarwal Murder Case: हत्याकांड की मुख्य आरोपी Siya Goyal के वकील आशुतोष श्रीवास्तव का बयान आया है. उन्होंने केस में किसी चश्मदीद के न होने का 'दावा' कर रहे हैं.


ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सिया के वकील ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ठीक से जांच कर रही है. शुरुआत में इस केस को एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने इसमें हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी, जो अभी भी जारी है.
चार्जशीट दाखिल नहीं हुईआशुतोष ने आगे कहा कि उनकी क्लाइंट सिया इस पूरे मामले की जांच में पुलिस की मदद कर रही हैं. ताकि पुलिस सही नतीजे पर पहुंच सके और सही चार्जशीट दाखिल करके सच सामने ला सके. वकील ने आगे कहा कि अभी तक इस केस में चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया. सिया के वकील आशुतोष ने कहा,
मेरा मानना है कि ऐसा कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है, जो यह साबित कर सके कि मेरी क्लाइंट सिया ने ऐसा कोई अपराध किया है. हम सभी लोग इसमें शामिल सभी लोगों के लिए न्याय ही चाहते हैं. चाहे वह पीड़ित और उनका परिवार हो या आरोपी और उनका परिवार हो.
कोर्ट में 29 जून 2026 को इस केस की सुनवाई होगी.
चैट्स किए डिलीटइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे की ग्रामीण पुलिस को केस की जांच करने पर पता चला कि केतन की हत्या के पहले और बाद में सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन के बीच हुए टेक्सट चैट्स को डिलीट कर दिया था. मामले की जांच कर रहे एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की वो सिया और चेतन को मोबाइल फोन को फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है, ताकि उन चैट्स को रिस्टोर किया जा सके, जो दोनों ने डिलीट कर दिए थे. दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए थे.
इससे पहले मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने शुक्रवार, 26 जून को बताया कि सिया ने पुणे ग्रामीण पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल की उसे केतन से शादी न करने और परिवार का सामना करने के बजाय केतन को मारने की साजिश करना ज्यादा ‘आसान’ लगा. रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि सिया ने यह बात भी कबूल की कि केतन उसे इसलिए नहीं पसंद था क्योंकि वह विग (नकली बाल) पहनता था. अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान सिया से पूछा कि उसने यह बात अपने घर वालों को क्यों नहीं बताई, तो उसने कहा कि वो उन्हें (अपने परिवार को) दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी.
वीडियो: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की नज़र अब सिया के भाई पर














