आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के परिवार की ओर से NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. परिवार से किसने की है शिकायत? समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने. ओशिवारा के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी SC/ ST ऐक्ट और आईटी ऐक्ट के तहत. इस शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि नवाब मलिक वानखेड़े परिवार की जाति के बारे में झूठ फैला रहे हैं और ध्यानदेव वानखेड़े की बेटी की जासूसी कर रहे हैं. देखें वीडियो.
समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक पर उनकी जाति को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया
बेटी की जासूसी को लेकर पर मलिक पर आरोप लगाए.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












