यूपी के प्रयागराज में RRB NTPC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर मचे बवाल पर तीन नामजद और एक हज़ार अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. साथ ही छात्रों की पिटाई करने के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. आजतक की खबर के मुताबिक अराजकता फैलाने के मामले में मुकेश यादव, प्रदीप यादव और सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाने वाले राकेश सचान को नामजद किया गया है. पुलिस ने मुकेश और प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राकेश सचान की तलाश अभी जारी है. देखिए वीडियो.
RRB NTPC: प्रयागराज के SSP की इस बात पर नाराज छात्र भी तालियां बजाने लगे!
इस बवाल में अब तक तीन नामजद और एक हज़ार अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












