The Lallantop
Logo

RRB NTPC रिजल्ट को लेकर युवाओं द्वारा ट्रेनें रोकने, रेलवे पटरियों को जाम करने की घटनाएं सामने आईं

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया.

Advertisement

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट (RRB NTPC Result) को लेकर युवाओं का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. बिहार में पिछले एक-दो दिन से लगातार अलग-अलग जगहों पर युवाओं और छात्रों द्वारा ट्रेनें रोके जाने और रेलवे पटरियों को जाम करने की घटनाएं सामने आई हैं. मंगलवार 25 जनवरी को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया. घंटों तक मेहसौल गुमटी पर छात्र बैठे रहे. इस दौरान सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी चलती रही. धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अलावा मेहसौल ओपी और नगर थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाने का प्रयास किया. घंटों तक चले गतिरोध के बावजूद छात्र ट्रैक पर से नहीं उठे. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement