The Lallantop
Logo

राजस्थान SI पेपर लीक में बड़ा खुलासा, पूर्व RPSC मेंबर समेत SI बेटी-बेटा गिरफ्तार

राजस्थान में पुलिस उप निरीक्षक पेपर लीक मामले में एसओजी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही रामूराम राईका के बेटा और बेटी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

राजस्थान सब इंस्टपेक्टर परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य रामू राम राईका को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. जुलाई 2018 से जुलाई 2024 तक रामू राम राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC के सदस्य थे. इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने बेटे-बेटी को राजस्थान पुलिस में SI बनवाने के लिए जोर-जुगाड़ से उन्हें परीक्षा से पहले ही पर्चा दिला दिया. इस मामले में SOG ने 31 अगस्त को राजस्थान पुलिस अकादमी से 5 ट्रेनी एसआई को भी हिरासत में लिया था. इनमें रामू राम राईका के बेटा-बेटी भी शामिल हैं. अब सवाल है कि क्या रामू राम राईका ने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए पेपर लीक कराया? क्या ये सिर्फ उन्होंने अपने बेटे-बेटी को सर्विस में लाने के लिए किया या इसके तार लीक गैंग से भी जुड़े हैं? सभी सवालों के जवाब जानिए इस वीडियो में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement