The Lallantop
Logo

राजस्थान: दलित छात्र की मौत पर परिवारवालों ने कहा, 'हम डर में जी रहे हैं'

बच्चे के चाचा ने कहा - "हमें आज भी बाल कटवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है."

Advertisement

राजस्थान के जालोर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर में कथित पिटाई के बाद जिस दलित बच्चे इंद्र की मौत हुई है, उसके घरवालों ने कहा है कि बच्चा अपनी जाति की वजह से मारा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंद्र के चाचा ने अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा है कि उन्हें अपने बाल कटवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, क्योंकि ऐसा हज्जाम ढूंढना होता है, जो उनके बाल काट सके. अखबार से बातचीत में इंद्र के चाचा किशोर कुमार मेघवाल ने कहा, "मेरा भतीजा अपनी जाति की वजह से मारा गया. हमारे इलाके में दलितों को अमानवीय व्यवहार झेलना पड़ता है. आज भी हमें ऐसा हज्जाम (Barber) ढूंढने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जो हमारे बाल काट सके. जब से हमने FIR दर्ज कराई है, हम अपनी ही सुरक्षा को लेकर डर में जी रहे हैं." देखिए वीडियो. 

Advertisement
Advertisement