The Lallantop

दुनिया के लिए बंद होर्मुज से भारत का एक और शिप निकल आया, 45 हजार टन LPG ला रहा

Indian Vessel ने Strait Of Hormuz पार कर लिया है. ये एक LPG Tanker है जिसका नाम Sarv Shakti है. इस जहाज पर मार्शल आईलैंड्स का झंडा है.

Advertisement
post-main-image
भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहा Sarv Shakti टैंकर (PHOTO- Marine Traffic)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz) बंद होने से पूरी दुनिया में तेल-गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. खासकर तब जब भारत अपनी 50% से ज्यादा ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है. ईरान (Iran) के नेताओं और राजनयिकों ने भी कई बार कहा है कि भारत उनका दोस्त है. इसलिए भारत आने वाले जहाज धीरे-धीरे ही सही लेकिन होर्मुज को पार कर रहे हैं. इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि एक और भारतीय जहाज (Indian Vessel) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है. यह एक एलपीजी टैंकर (LPG Tanker) है जिसका नाम 'सर्व शक्ति' (Sarv Shakti) है. इस जहाज पर मार्शल आईलैंड्स का झंडा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सुरक्षित पार किया Strait Of Hormuz

भारतीय टैंकर ‘सर्वशक्ति’ पर 45 हजार टन एलपीजी है. समुद्री जहाजों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Marine Traffic के मुताबिक इस टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है. अब ये टैंकर ओमान की खाड़ी से होते हुए अरब महासागर में बढ़ रहा है. खास बात ये है कि इस जगह अमेरिका की नेवी ने ब्लॉकेड किया हुआ है. फिर भी भारतीय टैंकर आगे बढ़ रहा है. यह जहाज गैस ले जाने वाला एक बहुत बड़ा जहाज है. यह भारत को अपने डेस्टिनेशन यानी मंजिल के तौर पर दिखा रहा है. 

indian lpg tanker sarv shakti
भारत आ रहा एलपीजी टैंकर Sarv Shakti (PHOTO- marine Traffic)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इसका क्रू भी भारतीय नागरिकों का है. संघर्ष के दौरान जोखिमों को कम करने के लिए जहाज अक्सर ऐसा कदम उठाते हैं. चूंकि भारत के जहाजों को अब तक कोई विशेष खतरा नहीं हुआ है, इसलिए डेस्टिनेशन के तौर पर भारत दिखाना एक सेफ ऑप्शन माना जा रहा है.

Advertisement
indian warship
टैंकर को सुरक्षा देता इंडियन नेवी का जंगी जहाज (PHOTO- Marine Traffic)
Indian Navy लगातार एस्कॉर्ट कर रही

भारत में एलपीजी कि किल्लत किसी से छुपी नहीं है. इस युद्ध की वजह से भारत को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इस वजह से भारत अपने हर टैंकर को सुरक्षित लाना चाहता है. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए इंडियन नेवी भी गल्फ ऑफ ओमान में मौजूद है. मरीन ट्रैफिक के मुताबिक एक से दो इंडियन वॉरशिप लगातार भारत आने वाले हर जहाज को एस्कॉर्ट कर रहे हैं.

वीडियो: ईरान की नेवी ने होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर गोली क्यों चलाई?

Advertisement
Advertisement