रेलवे भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बिहार के कई इलाके इन प्रदर्शनों के केंद्र बने हुए हैं. छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर अवरोध पैदा किया. आरा और गया में छात्रों पर ट्रेन जलाने के आरोप लगाए. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. इन प्रदर्शनों के चलते रेलवे की प्रॉपर्टी को नुकसान भी पहुंचा. छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे की तरफ से 26 जनवरी की सुबह परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया. रेलवे ने छात्रों से बात करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी के गठन का भी ऐलान किया. फिर दोपहर बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देखिए वीडियो.
रेल मंत्री के इस ऐलान से क्या रेलवे परीक्षार्थियों की समस्या सुलझेगी?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










