The Lallantop
Logo

सुबह-सुबह हरियाणा के करनाल किस से मिलने पहुंचे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान हरियाणा के अमित कुमार से हुई मुलाकात में कहा था कि जब वो भारत जाएंगे तब अमित के परिवार से ज़रूर मिलेंगे.

Advertisement

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 20 सितंबर की सुबह-सुबह हरियाणा के करनाल जिले पहुंचे. सुबह करीब  सवा पांच बजे वो घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे और एक युवक के परिवार से मुलाकात की. दरसअल राहुल अमित नाम के लड़के के परिवार से मिलने पहुंचे थे. अमित अमेरिका में रहता है और वहां हुए हादसे में वो घायल हो गया था. जब राहुल गांधी अमेरिका गए थे तो वहां पर राहुल गांधी उससे मिलकर आए थे. अब राहुल गांधी उसके घर पर उसके परिवार से मिलने पहुंचे थे. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement