The Lallantop
Logo

दुनियादारी: सऊदी अरब ने प्रिंसिस बस्मा को तीन साल बाद जेल से रिहा किया, आगे क्या होगा?

सऊदी शाही परिवार के भीतर क्या-क्या साज़िशें होतीं है?

Advertisement

अगर आप इंटरनेट पर फ़ैमिली ऑफ़ सऊद के बारे में सर्च करेंगे तो आपको कई रंग-बिरंगी रिपोर्ट्स मिलेंगी. मसलन, शाही परिवार की अमीरी, आलीशान लाइफ़स्टाइल, राजसत्ता की चमक-दमक आदि. इन सबके अलावा एक और बिंदु जो अक्सर चर्चा के केंद्र में रहता है, वो है, शीर्ष पर पहुंचने के लिए जारी जद्दोजहद. जद्दोजहद, जिसके लिए भाई अपने भाई को दिन-रात टॉर्चर करता है. कोई अपने करीबी के ख़िलाफ़ मौत का वॉरंट जारी कर देता है. तो कोई बहन को जेल में सड़ने के लिए मज़बूर करता है. कुल जमा बात ये कि हर किसी की सांस साज़िशों की नोक पर अटकी रहती है. ये किसी थ्रिलर फ़िल्म या उपन्यास का प्लॉट नहीं है. ये असल खेल है, जो मिडिल-ईस्ट एशिया में दशकों से अनवरत चल रहा है. इस शाही परिवार की पूरी कहानी क्या है? इस परिवार के भीतर क्या-क्या साज़िशें होतीं है? और, आज हम ये कहानी आपको क्यों सुना रहे हैं?

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement