जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया (Jammu Kashmir Poonch Militant Attack). हमला 4 मई की शाम को सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने एयरफोर्स की गाड़ियों के काफिले पर गोलीबारी की थी. हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं. उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. इंडियन एक्सप्रेस ने सेना सूत्रों के हवाले से लिखा कि एयरफोर्स की दो गाड़ियों पर शाम करीब छह बजे आतंकवादियों ने गोलीबारी की. घटना के वक्त गाड़ियां शाहसितार इलाके में पहुंची थीं. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
पुंछ आतंकी हमले में एयरफोर्स के जवान की मौत, चार घायल, किस समूह का हाथ निकला?
सेना के अधिकारियों को शक है कि हमले में शामिल आतंकवादी उसी समूह से हैं जिन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को पुंछ के बुफलियाज में सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








