The Lallantop
Logo

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस की एक टीम ने एक नक्सली को मार गिराने का दावा किया

पुलिस को सूचना थी कि गणतंत्र दिवस पर नक्सली किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार देर रात पुलिस की एक टीम ने एक नक्सली को मार गिराने का दावा किया. पुलिस की ओर से कहा गया कि मारा गया नक्सली सेक्शन कमांडर रैंक का था और अपने साथियों के भरंडा इलाके में मौजूद बीएसएफ कैंप को निशाना बनाने की फिराक में था. सोमवार 24 जनवरी को मुठभेड़ के कुछ घंटे बाद नारायणपुर के एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने बताया कि भरंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बम विस्फोट की एक घटना हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि गणतंत्र दिवस पर नक्सली किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement