The Lallantop
Logo

PoK में महंगाई से सड़कों पर उतरे लोग, हिंसा में 80 पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत

Protest से जुड़े कथित Video सोशल मीडिया पर Viral हैं. दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की लाठी से पिटाई कर रहे हैं

Advertisement

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. महंगी बिजली और खाने के सामान के बढ़ते दामों से परेशान लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं (PoK Protestors vs Security Violence). हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की भी खबरे हैं. अब तक लगभग 80 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है, जबकि एक की मौत हो चुकी है. झड़प से जुड़े कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं. दिख रहा है कि लोग सुरक्षाकर्मियों को लाठियों से पीट रहे हैं. एक वीडियो में दो लोग मिलकर एक सुरक्षाकर्मी को पीटते और ऊंचाई से नीचे फेंकते नजर आ रहे हैं. कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारी ‘आजादी’ के नारे लगाते भी दिख रहे हैं. देखें वीडियो. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement