The Lallantop
Logo

'महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं, सरकारें आती जाती रहेंगी दोषी बचने नहीं चाहिए' : पीएम मोदी

जलगांव में PM Narendra modi ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध माफी योग्य नहीं होते और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चिंता जताई. कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है. मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है। दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए. सरकारें आती जाती रहेंगी. नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement