The Lallantop

Handala हैकर्स ने कर दिया बड़ा कांड, Kash Patel के बाद 2000 US सैनिकों की जानकारी लीक

इतनी अंदर की जानकारी लीक होने से अमेरिका के भीतर ही कई सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि इससे सैनिकों की पहचान और ठिकाने तक उजागर होने का खतरा है. अमेरिकी अधिकारी अब ये पता लगा रहे हैं कि इस सिक्योरिटी ब्रीच की सीमा कहां तक है और इसका कितना असर हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
हैकिंग ग्रुप Handala ने अमेरिकन सैनिकों की जानकारी लीक कर दी है (PHOTO- USCENTCOM, AI)

अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमलों के बाद अब एक और बड़ा झटका लगा है. एक साइबर हैकिंग ग्रुप Handala ने दावा किया है कि उसने पर्शियन गल्फ में तैनात मरींस (US Marines) की पर्सनल जानकारी लीक कर दी है. Handala का कहना है कि उसने कुल 2,379 अमेरिकी सैनिकों की जानकारी लीक कर दी है. इस बात का कोई पुख्ता सबूत तो नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि Handala हैकिंग ग्रुप को ईरान सपोर्ट करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इराक की समाचार एजेंसी Shafaq ने इस मामले को रिपोर्ट करते हुए बताया कि उस इलाके में तैनात अमेरिकी सैनिकों को उनके व्हाट्सएप्प पर लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्हें मैसेज कर कहा जा रहा है कि उनपर नजर रखी जा रही है और उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है. Handala का दावा है कि उसके पास इससे भी ज्यादा अंदर की जानकारी है. उन्होंने कहा कि उनके पास सैनिकों के परिवार,घर का पता, यहां तक कि उनके डेली रुटीन और मूवमेंट की भी जानकारी है. Handala ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इन निजी जानकारी को भी पब्लिक किया जा सकता है.

Pentagon ने Security Breach की जांच शुरू की

इतनी अंदर की जानकारी लीक होने से अमेरिका के भीतर ही कई सवाल उठ रहे हैं. इससे सैनिकों की पहचान और ठिकाने तक उजागर होने का खतरा है. अमेरिकी अधिकारी अब ये पता लगा रहे हैं कि इस सिक्योरिटी ब्रीच की सीमा कहां तक है और इसका कितना असर हो सकता है. जांच करने वाले ये पता लगा रहे हैं कि आखिर Handala को ये जानकारी मिली कैसे. साथ ही, इस पहलू पर भी गौर किया जा रहा है कि और भी डिवाइस या डेटाबेस हैक हो सकते हैं.

Advertisement
FBI डायरेक्टर Kash Patel का भी ईमेल हैक

Handala वही ग्रुप है जिसने एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल का पर्सनल ईमेल हैक करने का दावा किया था. हैकर्स ने काश पटेल की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. इसलिए अगर ये दावे सच हैं, तो ये वाकई में अमेरिका के लिए चिंता की बात है. दुनिया भर का तामझाम और उन्नत सिस्टम होते हुए भी अगर वो अपने FBI डायरेक्टर का ईमेल नहीं बचा पा रहा, तो ये अमेरिकन टेक्नोलॉजी और डेटा सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करता है. 

वीडियो: “ताबूत में लौटोगे” अमेरिका द्वारा भेजे जाने वाले US मरीन को ईरान की खुली धमकी!

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement