चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) को देशभर के करीब 600 सीनियर वकीलों ने एक चिट्ठी लिखी थी. इसमें ‘न्यायपालिका खतरे में’ है और इस पर तमाम तरह के ‘दबाव डाले जाने’ के दावे किए गए हैं. अब इस चिट्ठी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस को घेर लिया है. उन्होंने इशारे में न्यायपालिका पर दबाव डालने का पूरा ठीकरा कांग्रेस के ऊपर फोड़ दिया. इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश (Jairam Naresh) ने प्रधानमंत्री पर न्यायपालिका की रक्षा के नाम पर पाखंड करने का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखिए वीडियो.
CJI को 600 वकीलों को चिट्ठी, क्या बोले पीएम मोदी
PM Narendra Modi ने कांग्रेस पर न्यायपालिका पर दबाव डालने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में कांग्रेस नेता Jairam Naresh ने प्रधानमंत्री मोदी पर पाखंड करने का आरोप लगा दिया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












