The Lallantop
Logo

वाराणसी से पीएम मोदी और लखनऊ से राजनाथ सिंह, जानें उत्तर प्रदेश के सभी बीजेपी उम्मीदवारों के नाम

BJP ने loksabha election 2024 के लिए 80 में से 51 सीटों पर candidates के नाम का ऐलान कर दिया है. इन 51 में से 9 सीटें ऐसी हैं, जिस पर 2019 के आम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisement

भाजपा (bjp) ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनावों (loksabha election) के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में 80 सीटों में से 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए, जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. उन सीटों पर 4 नए चेहरों को टिकट दिया गया है, जहां पार्टी पहले हार गई थी, जबकि 47 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा किया गया है. 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे तो लखनऊ सीट से एक बार फिर राजनाथ सिंह को टिकट मिला है.  4 नये चेहरों में श्रावस्ती से साकेत मिश्र, अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह और नगीना से ओम कुमार शामिल हैं. यूपी में बीजेपी की पूरी लिस्ट जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement