“आप इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं और आप बिना एसी के इस यात्रा को पूरा करेंगे.” फ्लाइट में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई. लेकिन ऐसा कुछ जरूर हुआ. 5 अगस्त को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-7261 में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. चंडीगढ़ से जयपुर जा रही फ्लाइट में पूरी यात्रा के दौरान AC नहीं चलने की बात सामने आई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और MLA अमरिंदर सिंह राजा ने एक वीडियो शेयर किया है. इस यात्रा के दौरान हुई परेशानी की बात उन्होंने ट्विटर पर लिखी है. कई और लोगों ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो.
इंडिगो एयरलाइन्स में बिना AC के लोगों ने किया सफर, कांग्रेस MLA ने वायरल कर दिया वीडियो
इंडिगो की फ्लाइट के भीतर टिश्यू पेपर बांटने का वीडियो वायरल.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














