The Lallantop
Logo

पड़ताल: सिराज और राशिद के इज़रायल के समर्थन में ट्वीट करने का सच क्या है?

कहा जा रहा है कि सिराज और राशिद खान ने टीम को मिली जीत को इज़रायल को समर्पित किया है.

Advertisement

भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (Cricket World Cup 2023) का आगाज हुए दो सप्ताह हो गए हैं. इस बीच 7 अक्टूबर से इज़रायल और हमास (Israel-Hamas Conflict) के बीच जंग शुरू हो गई थी. विश्वकप और इज़रायल-हमास जंग पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं. कई सारे वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान दो क्रिकेटरों के कथित पोस्ट इज़रायल-फिलिस्तीन से जोड़कर वायरल हुए. एक है भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और दूसरे हैं अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान. दोनों की टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीत लिए. कहा जा रहा है कि सिराज और राशिद खान ने टीम को मिली जीत को इज़रायल को समर्पित किया है. इस दावे की सच्चाई जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement