पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो चुका है. इसी के साथ ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. कांग्रेस सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने से बच रही है, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पार्टी पर सीएम के नाम की घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं. दोनों नेता मीडिया में खुद को सीएम पद के दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. सीएम चन्नी ने तो मंगलवार, 11 जनवरी को यहां तक कह दिया कि जब-जब कांग्रेस बिना उम्मीदवार की घोषणा किये चुनाव लड़ती है, हर बार हारती है. देखें वीडियो.
CM पद के चेहरे पर चन्नी बोले- मैं लोकप्रिय नेता, नवजोत सिंह सिद्धू ने एकदम अलग बात बोल दी
कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












